मावली स्टेशन पर मधुमक्खियों ने किया यात्रियों पर हमला

ट्रेन में 250 यात्री यात्रा कर रहे थे

 | 
BEES

10 यात्रियों पर किया हमला

उदयपुर में बुधवार को मावली रेलवे स्टेशन पर मधुमक्खियों ने यात्रियों पर हमला कर दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई। यात्री इधर-उधर भागते हुए नज़र आए। वहीं कुछ यात्रियों ने ट्रेन के गेट बंद कर दिए। मधुमक्खियों के हमले से लगभग 10 लोग घायल हो गए। घायल यात्रियों को मावली चिकित्सालय पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें उदयपुर रैफर किया।

दरअसल उदयपुर बांद्रा ट्रेन आ रही थी जो मावली जंक्शन पर रुकी। ट्रेन में से जैसे ही यात्री उतरना शुरू हुए मधुमक्खियों ने यात्रियों पर हमला कर दिया। जिसमें 10 से अधिक लोग घायल हो गए। घायल यात्रियों को मावली चिकित्सालय पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें उदयपुर रैफर किया।

बताया जा रहा है कि मधुमक्खियां स्टेशन पर स्थित पानी की टंकी पर बैठी थी। स्थानीय स्तर पर लोग इसके अलग-अलग कारण बता रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि परफ्यूम छिड़कने के चलते ऐसा हुआ। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि रेलवे के काम के चलते यह हुआ है। फिलहाल अभी स्टेशन पर मधुमक्खियों हमले करने का कारण नहीं पता चल सका हैं। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News