भट्ट मेवाड़ा महिला संगठन की वार्षिक बैठक संपन्न
नई सहायक कार्यकारिणी घोषित
उदयपुर। भट्ट मेवाड़ा महिला संगठन ( स्वयं सहायता समूह) की वार्षिक बैठक स्थानीय भट्टीयानी चोहट्टा स्थित लक्ष्मी नारायण प्रागंण मे आयोजित की गई। महिला संगठन की अध्यक्ष कृष्णा दीक्षित, कोषाध्यक्ष शोभा शास्त्री ,सचिव प्रमिला शरद व्यास, परामर्श दाता एवं संरक्षक हरित शंकर दीक्षित, कन्हैयालाल मेहता, निमाई शास्त्री और संगठन के संस्थापक डा. शम्भू शंकर पंण्डया के सानिध्य में नई सहायक कार्यकारिणी का चयन किया गया।
नवीन कार्यकारिणी और समस्त मंचस्थ पदाधिकारियों का माल्यार्पण और उपवस्त्र से स्वागत किया गया। स्वागत उद्बोधन और आय व्यय का ब्यौरा शोभा शास्त्री द्वारा दिया गया।
समाज के वरिष्ठ कन्हैयालाल मेहता द्वारा समाज के कार्यों मे महिला शक्ति की भूमिका की प्रशंसा की। संस्थापक शंभू शंकर ने संगठन के 34 वर्ष पूर्ण होने पर अनेक बधाईयाँ दी तथा यह भी बताया कि कुछ सदस्यों की संख्या से प्रारंभ हुआ ये संगठन आज 178 सदस्यों से आगे बढ़ रहा है।
नवीन कार्यकारिणी में चित्रा व्यास, डा. प्रियंका भट्ट, फाल्गुनी जोशी, शालिनी दीक्षित एवं नूतन दीक्षित को जोड़ा गया। कार्यक्रम मे समाज की उभरती प्रतिभाओं मे मारिषा, कोपल और नुपुर ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतिया दी। ब्याज और गिफ्ट वितरण के साथ उपस्थित सदस्यों में लक्की ड्रा के द्वारा 5 लोगों को पुरुस्कार दिये गए। सर्व सम्मति से समाज के नोहरे के विकास और गतिविधियों को क्रियान्यवित करने के प्रस्ताव रखे गये। कार्यक्रम का संचालन संगठन सचिव प्रमिला शरद व्यास ने किया।