गुलाब बाग में मार्च तक बन कर तैयार होगा बर्ड पार्क

अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के परिंदे मिलेंगे देखने को

 | 
bird park

गुलाब बाग में 5.11 हैक्टेयर पर 11 करोड़ से बने 12 एनक्लोजर

उदयपुर के गुलाब बाग में पिछले चार साल से चल रहे प्रदेश के एक मात्र बर्ड पार्क के एनक्लोज़र का काम लगभग पुरा हो गया हैं। मार्च में पर्यटकों के लिए इसे खोला जा सकता हैं। जो काम अधूरे है उन्हें जल्द ही पुरा किया जा रहा हैं।

इस बर्ड पार्क में पर्यटक 50 प्रजातियों के बर्ड एक साथ देख सकेंगे। 11.45 करोड़ की लागत से यह बर्ड पार्क 5.11 हैक्टेयर में बनाया जा रहा हैं। इसमें 12 एनक्लोजर बनाए गए हैं।

प्राथमिक रूप से 50 प्रजातियों के पक्षियों काे लाने की तैयार है। यहां पक्षी का हॉस्पिटल, वॉच टावर, जन सुविधाएं, शिक्षण केन्द्र, पार्क स्थल भी होंगे। शहरवासी और पर्यटक इस बर्ड पार्क में ट्रेन का लुत्फ भी उठा सकेगें। इस बर्ड पार्क में दूसरे देशों से परिंदो को लाया जाएगा। अमेरिका से मकाऊ, सनू कनूर। आस्ट्रेलिया से काकूटू, रॉक पैब्लर, क्रिमसन विंग, पिंक बुर्क।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News