बिशप जोसफ पतालिल का निधन

अंतिम संस्कार सेंट पॉल स्कूल उदयपुर स्थित फातिमा रानी महागिरजाघर में दिनांक 19 अप्रेल मंगलवार को प्रातः 9ः30 बजे किया जाएगा

 | 
josef patalil

उदयपुर 14 अप्रैल 2022 । उदयपुर धर्मप्रांत के पूर्व बिशप जोसफ पतालिल का आज 14 अप्रेल 2022 को 85 वर्ष की उम्र में एक लंबी बिमारी के पश्चात् देहांत हो गया।

कैथोलिक चर्च के उदयपुर धर्मप्रांत के वे प्रथम बिशप थे। उन्होंने सन् 1985 में राजस्थान के नवनिर्मित उदयपुर धर्मप्रांत के नये बिशप के रूप में पदभार ग्रहण किया था। उन्होंने 27 वर्षों तक धर्माध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएँ दी। वर्ष 2012 में सेवानिवृत होने के पश्चात वे सेंट पॉल स्कूल के गुरूनिवास में रह रहे थे।

उदयपुर धर्मप्रांत के निवर्तमान बिशप डॉ देवप्रसाद गणावा एस. वी. डी. ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार सेंट पॉल स्कूल उदयपुर स्थित फातिमा रानी महागिरजाघर में दिनांक 19 अप्रेल मंगलवार को प्रातः 9ः30 बजे किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News