खेरोदा के खाद होलसेल डीलर की कालाबाज़ारी

जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर होलसेल ओर डीलरों को पाबंद करने की बात कही है

 | 
kheroda dealer

उदयपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रो में इन दिनों किसानों को अपनी फसलों में खाद देने का संकट गहरा रहा है समय पर फसलों को खाद नहीं देने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।  होलसेल खाद्य व्यापारियों के द्वारा डीएपी और यूरिया का माल स्टॉक करने और उन्हें ऊंची कीमतों में विक्रय करने से करीब किसान वर्ग के लोग अपनी फसलों को खाद देने में असक्षम है। 

वही गांव के विभिन्न सहकारी लेम्प्स के द्वारा किसानों को खाद ना देकर काले बाजारी कर बेच दिया जाता है जिससे किसान को खाद उपलब्ध नहीं होता है साथ ही किसान लेम्प्स पर खाद्य खरीदने जाता है तो डीलर द्वारा एमआरपी रेट से अधिक राशि वसूली जाती है। इसको लेकर के गुरुवार को ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर होलसेल ओर डीलरों को पाबंद करने की बात कही है।

ग्रामीणों ने बताया कि खेरोदा के खाद होलसेल डीलर बसंतीलाल मीठालाल खेरोदा वाला ग्रामीणों को एमरपी से अधिक राशि लेकर कालाबाजारी कर रहा है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News