रूपसागर में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली

मृतक की अभी तक नहीं हुई शिनाख्त

 | 
roopsagar

उदयपुर 29 नवंबर 2022 । आज मंगलवार शाम 5.30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव रूपसागर पानी में तैरता हुआ मिला। क्षेत्रवासियों ने शव कों तैरता हुए देखकर इसकी जानकारी सुखेर थाना पुलिस कों दी। 

रूपसागर में शव की सूचना मिलने पर सुखेर थाना पुलिस कि टीम मौके पर पहुंची और सिविल डिफेन्स कि टीम कों मौके पर बुलवाया गया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरुआत कर मृतक व्यक्ति कि लाश कों पानी ले बाहर निकाला गया। 

शव कों पोस्टमॉर्टम के लिए मुर्दाघर भिजवाया गया। सिविल डिफेन्स कि टीम से मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति का शव करीब 2-3 दिन पुराना है जिस से बहुत बदबू आ रही है, फिलहाल मृतक कि शिनाख्त नही हों पाई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News