देबारी प्रतापनगर ट्रैक पर ट्रैन की चपेट में आकर लड़के की मौत

कान में लगे ईयरफोन की वजह से नहीं सुन पाया ट्रैन की आवाज़

 | 
unknown body found samtanagar bedla udaipur bihari labour

उदयपुर 17 फ़रवरी 2022। उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में देबारी प्रतापनगर रेलवे ट्रैक पर एक 16 वर्षीय लड़के के ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।  मृतक की पहचान उदयपुर के जनकपुरी निवासी 16 वर्षीय शिवपाल सिंह अपने घर से कुछ दूरी पर ईयरफोन लगाकर गाने सुनते-सुनते घूम रहा था। इस दौरान वह रेलवे ट्रैक पर जा पहुंचा। कान में ईयरफोन लगे होने की वजह से उसे ट्रेन की आवाज नहीं सुनाई दी और ट्रैन की चपेट में आ गया।  

हादसे की सूचना मिलने पर प्रताप नगर थाना पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक युवक के शव को एमबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। हादसे के बाद शिवपाल के परिवार ने प्रतापनगर थाने में रिपोर्ट दी। इसके बाद मृतक के परिजनों की ओर से दी गई रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंपा।

मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी गोविंद सिंह चूंडावत ने ट्रेन के डिब्बे शिफ्ट करने को लेकर चलने वाली ट्रेन वहां से गुजर रही थी। युवक ने ट्रेन का हाॅर्न नहीं सुना। जब तक उसे ट्रेन का अहसास हुआ तब तक ट्रेन उसके करीब पहुंच गई थी। ट्रेन की गति ज्यादा तेज नहीं थी। मगर सिर पर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। शिवपाल अपने माता-पिता का इकलौता लड़का था।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News