बालकों को परिजनों की तलाश

यदि किसी को इन बालकों के बारे में कोई जानकारी प्राप्त हो तो फ्री फोन सेवा 1098 अथवा मोबाइल नं. 8905671098 पर सूचित कर सकते है

 | 
missing child

उदयपुर 16 फरवरी 2022 । चाइल्ड लाइन से प्राप्त सूचनाके अनुसार मंगलवार को एक सज्जन को गोगुन्दा बस स्टैण्ड पर दो बालक लावारिस हालत मे मिले, जिन्होंने अपना नाम ललो व विको बताया है। ललोे की उम्र 5 वर्ष व विको की उम्र 2 वर्ष है। बालक नाम के अलावा अपने बारे मे कुछ भी बताने मे असमर्थ हैं।

चाइल्ड लाइन समन्वयक ने बताया कि दोनों बालकों की रोजनामचा रिपोर्ट गोगुन्दा थाने मे दर्ज करवा कर आश्रय करवाया गया। ललो ने हरे रंग की शर्ट, नीले रंग की जींन्स, भूरे रंग की जैकेट तथा विको ने नीले रंग की शर्ट एवं नीले रंग की जीन्स पहन रखी थी। सिर पर बाल कम है। दोनों बच्चों का रंग गेंहुआ है।

यदि किसी भी सज्जन को इन बालकों के बारे में कोई जानकारी प्राप्त हो तो कृपया फ्री फोन सेवा 1098 अथवा चाइल्ड लाईन के मोबाइल नंबर 8905671098 पर सूचित कर सकते है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News