पारस तिराहे पर बस कार की भिड़ंत, 2 घायल

घायलों को एमबी अस्पताल पहुँचाया गया

 | 
accident

उदयपुर 17 फ़रवरी 2022 । शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र पारस तिराहे पर आज राजस्थान रोडवेज की बस और कार में भिड़ंत हो गई जिसमे कार में सवार दो लोग घायल हो गए है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार डूंगरपुर से उदयपुर आ रही एक बस RJ 36 PA 1780 और एक बलेनो कार RJ 27 CH 7216 के बीच भिड़ंत हो गई।  बताया जा रहा है की कार द्वारा गलत साइड से ओवरटेक करने की कोशिश में हादसा हुआ।

वहीँ हादसे के बाद मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई है।  फिलहाल हादसे में घायल दोनों लोगो को एमबी अस्पताल पहुँचाया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News