मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कल उदयपुर में
MLSU के 10 वें अंचल स्तरीय आदिवासी प्रतिभा सम्मान एवं शिक्षक गौरव समारोह में होंगे शरीक
| Dec 28, 2022, 19:02 IST
उदयपुर, 28 दिसंबर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार 29 दिसंबर की दोपहर 12.30 बजे हेलीकॉप्टर से उदयपुर पहुंचेंगे।
वे यहां मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के सभागार में 10 वें अंचल स्तरीय आदिवासी प्रतिभा सम्मान एवं शिक्षक गौरव समारोह में शरीक होंगे। मुख्यमंत्री गहलोत दोपहर 2.30 बजे हेलीकॉप्टर से जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
