मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 15 को उदयपुर यात्रा पर

शाम 5 बजे उदयपुर कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे

 | 
cm ashok gehlot

उदयपुर 13 अप्रेल 2022 । प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 15 अप्रेल को उदयपुर यात्रा पर आएंगे। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री गहलोत सुबह 9.50 बजे स्पेशल प्लेन से उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से सुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर से डूंगरपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। 

मुख्यमंत्री का सुबह 10.30 बजे रतनपुर बॉर्डर (डूंगरपुर) में जनसभा का कार्यक्रम है। कार्यक्रम उपरांत मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे रतनपुर बॉर्डर से हेलीकॉप्टर से उदयपुर के लिए प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे उदयपुर पहुंचेगे। 

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शाम को 5 बजे उदयपुर कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। इधर, मुख्यमंत्री की यात्रा को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News