मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कल उदयपुर में

सुबह 11.15 बजे विशेष विमान से उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
 | 
cm ashok gehlot

उदयपुर 8 अगस्त 2022 । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार को उदयपुर में बांसवाड़ा की यात्रा पर रहेंगे । जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री मंगलवार 9 अगस्त की सुबह 11.15 बजे विशेष विमान से उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 

वे यहां से 12 बजे हेलीकॉप्टर से बांसवाड़ा के बागीदौरा के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री पुनः दोपहर 2.30 बजे हेलीकॉप्टर से उदयपुर आएंगे। वे 2.30 बजे से 4.30 बजे तक उदयपुर में रहेंगे तथा 4.45 बजे हेलीकॉप्टर से भीण्डर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम 5 बजे भीण्डर पहुंचेंगे तथा वहां विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। 

मुख्यमंत्री गहलोत शाम 6.30 बजे भीण्डर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा डबोक एयरपोर्ट से शाम 7 बजे विशेष विमान से जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News