CM अशोक गहलोत बुजुर्गों को दे सकते है 10000 मासिक पेंशन

सरकार बुजुर्गों 2 से 10 हज़ार रुपए तक मासिक पेंशन दे सकती हैं

 | 
cm ashok gehlot

राजस्थान में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार रिपीट कराने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कई प्रयास कर रहे हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुजुर्गों की पेंशन को लेकर आगामी बजट में बड़ा फैसला ले सकते हैं। राजस्थान में सरकार बुजुर्गों 2 से 10 हज़ार रुपए तक मासिक पेंशन दे सकती हैं। 

आंध्रप्रदेश की तर्ज पर बजट में ये घोषणा हो सकती है। साथ ही स्टूडेंट्स के लिए ई-लर्निंग कोचिंग सेंटर भी शुरू करने की योजना है। यह सब कवायद राहुल गांधी की ओर से दिए गए 5 सुझावों को लेकर की जा रही है, जिन्हें बजट में शामिल किया जा सकता है। बता दे कि राजस्थान में बजट पेश होने में एक महीना बचा है। पूरा प्रशासनिक अमला बजट पर काम में लगा है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News