मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 5-6 को उदयपुर दौरे पर

वे यहां रेलवे ट्रेनिंग स्कूल में आयोजित मेगा जॉब फेयर का अवलोकन करेंगे

 | 
cm ashok gehlot

उदयपुर 3 जनवरी 2023 । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 5 व 6 जनवरी को उदयपुर दौरे पर रहेंगे। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री गहलोत गुरुवार 5 जनवरी की सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर से उदयपुर पहुंचेंगे। वे यहां रेलवे ट्रेनिंग स्कूल में आयोजित मेगा जॉब फेयर का अवलोकन करेंगे। 

मुख्यमंत्री दोपहर 12.30 बजे कुम्हारों का भट्टा एवं सेवाश्रम फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे तथा अपराह्न 3 बजे गांधी ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय जनजाति खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह में शरीक होंगे। वे शाम 7 बजे स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेकर रात्रि विश्राम उदयपुर में ही करेंगे।

मुख्यमंत्री गहलोत शुक्रवार 6 जनवरी की सुबह 11.30 बजे उदयपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा गांगड़तलाई बांसवाड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे। वे इसी दिन शाम 4 बजे हवाई मार्ग से उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा यहां से विशेष विमान से जोधपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News