लापरवाही - फतेहसागर की पाल पर उखड रही सीमेंट की दीवार

कभी भी गिर सकती है पानी में व हो सकता है हादसा 

 | 
fatehsagar

उदयपुर 11 जून 2022 । फतेहसागर की पाल को मज़बूती देने के उद्देश्य से बनाई दीवार पर खुद ही पाल के लिए मुसीबत बन चुकी है।  दीवार पर लगे सीमेंट की परते उखड़ उखड़ कर अपने घटिया निर्माण की कहानी खुद बयान कर रहा है।  

आगामी मौसम मानसून का है। आने वाले समय में झीले भर जायेगी। तब इन गिरती हुई दीवारों को दुरुस्त नहीं किया जा सकता है।  अभी गर्मी का मौसम चल रहा है। हालाँकि इसके बीतने का अधिक समय नहीं है। लेकिन फिर भी अगर ज़िम्मेदार चाहे तो समय रहते दुरुस्त करवा सकते है। 

पाल पर इन दिनों गर्मी की छुट्टियां होने से छोटे छोटे बच्चो समेत बड़ी संख्या में तैरने आते है ,किसी दिन यह प्लास्टर अंदर गिर गया तो वहां तैरने वालों की जान पर खतरा बनने का अंदेशा बना हुआ है। 

आपको बता दे की फतेहसागर झील और उसके रखरखाव की ज़िम्मेदारी यूआईटी की है। यूआईटी से इस सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करने के की कोशिश की गई लेकिन अधिकारियो से आज शनिवार की छुट्टी होने से सम्पर्क नहीं हो पाया है।   

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News