छीपा समाज आयड़ के चुनाव सम्पन्न

सदर बने असलम रंगवाला, सेकेट्री साबिर छीपा

 | 
chhipa samaj election

उदयपुर 19 दिसम्बर 2022 । छीपा समाज आयड़ के चुनाव रविवार को सम्पन्न हुए। चुनाव में सदर पद पर असलम रंगवाला को निर्विरोध चुना गया वहीं सेकेट्री पद पर हुए चुनाव के आधार पर एडवोकेट साबिर छीपा का निर्वाचन हुआ।

चुनाव संयोजक मोहम्मद असलम व मकसूद छीपा ने बताया कि सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक सेकेट्री पद के लिए मतदान हुआ। मतदान में कुल 443 मत पड़े जिनमें 2 मत निरस्त हुए। कुल 441 मतों से साबिर छीपा को 262 व अकरम छीपा को 179 मत मिले। एडवोकेट साबिर छीपा ने 83 मतों से जीत हासिल की। वहीं सदर पद असलम रंगवाला का निर्विरोध निर्वाचन किया गया। 

इस दौरान छीपा समाज के पूर्व सदर  मोहम्मद युसुफ छीपा, मंजूर अहमद, अकरम गूंदीवाला, मेहबूब नक्शबंदी, इरफान पालीवाला, सईद रंगवाला,  मोहम्मद जाकीर,  मोहम्मद सिद्दीक सहित समाजजन मौजूद रहे। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News