छोटा मदार भी छलका, फतेहसागर का जलस्तर साढ़े नौ फीट के ऊपर पहुंचा

सीसारमा से पिछोला में पानी की आवक पुनः शुरू

 | 
fatehsagar

उदयपुर 25 जुलाई 2022 । मानसून की मेहरबानी से पहली बार जुलाई माह में ही फतेहसागर को भरने वाले बड़ा मदार और छोटा मदार छलक गए। आज सोमवार को सुबह छोटा मदार तालाब भी छलक गया।  

fatehsagar

फतेहसागर में बड़ा मदार और छोटा मदार से बहती जलराशि लगातार मदार नहर में आने से फतहसागर का जलस्तर साढ़े नौ फीट से ऊपर हो गया। 

कल रविवार को उदयपुर के 45 फीट क्षमता वाला सोम कागदर बांध भी छलक गया। बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा 34 मिलीमीटर बरसात नाई में हुई। नाई में बरसात होने से एक बार फिर सीसारमा नदी पुनः चल पड़ी और इसका पानी पीछोला में आना शुरू हो गया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News