सेक्टर 7 में कुंए में डूबने से बच्चे की मौत

पानी से भरे प्लॉट में बने कुंए में डूबा बालक

 | 
Youth drowns in Udaisagar on Thursday evening

उदयपुर 30 जुलाई 2022 । सेक्टर 7 में खाली प्लॉट में बारिश का पानी भरने के बाद वहां पर नहाने पहुंचे 3 नाबालिग़ बच्चों में से एक बच्चे की कुएं में डूबने से  मौत हो गई।

मौके पर पहुंचे फायर ऑफिसर शिवराम मीणा ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों से फोन पर जानकारी मिली जिसके तुरंत बाद वह अपनी टीम को लेकर मौके पर पहुंचे और सर्च ऑपरेशन चला कर मृतक के शव को पानी से बाहर निकाल मुर्दाघर में शिफ्ट करवाया। मीणा ने बताया कि मृतक की पहचान अक्षय सिंह राव निवासी सेक्टर 5 के रूप में हुई है जिसकी उम्र करीब 13 से 14 साल बताई जा रही है। 

घटना स्थल पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक अक्षय अपने दो अन्य साथियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचा था जो कि दरअसल एक खाली प्लॉट है जिसमें बारिश का पानी भरने के बाद वह एक तलाब जैसा बन गया, जिसमें यह बच्चे नहाने के लिए पहुंचे थे, लेकिन इस प्लॉट में बने एक कुएं में डूबने से अक्षय पानी में फंसा रह गया जिससे उसकी मौत हो गई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News