कलेक्टर एसपी और एसडीएम ने प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने के दिए टिप्स

प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने के सिखाए गुर

 | 
collecot sp

उदयपुर 23 दिसंबर 2022 । जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा, जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा और गिर्वा उपखण्ड अधिकारी आईएएस सलोनी खेमका ने शुक्रवार को सूचना केंद्र में वाचनालय के अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के टिप्स दिए। करीब 1 घंटे तक दिए गए इस करियर गाइडेंस में उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन के लिए की जाने वाली तैयारियों के गुर सिखाए।

इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए नियमित रूप से अभ्यास करना चाहिए और लक्ष्य बनाकर उसकी प्राप्ति के लिए अनथक प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि मोबाईल में फालतु के रिल्स और अनावश्यक विडियो फोटोज को देखने में समय बर्बाद नहीं करें और नियमित रूप से पुस्तकों का अध्ययन करें। 

इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जीवन में सफल होने के लिए मेहनत करनी ही पड़ेगी इसका कोई विकल्प और शॉर्टकट नहीं है। उन्होंने कहा कि कोई भी लक्ष्य आसानी से नहीं मिलता, उसे पाने के लिए कंफर्ट जोन से बाहर निकलना ही पड़ेगा। 

पाठकों को संबोधित करते हुए गिर्वा उपखण्ड अधिकारी सलोनी खेमका ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए व्यवस्थित रूप से प्लान करें और शारीरिक और मानसिक रूप से विकास तभी संभव है जब अध्ययन और समय में संतुलन बना रहे। इस दौरान पाठकों ने भी अपनी शंकाओं और अध्ययन के तौर-तरीके सीखने के लिए सवाल किए जिसके जिला कलक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक और उपखण्ड अधिकारी ने जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News