राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस सांसद संतोख सिंह का निधन

राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस सांसद संतोख सिंह का निधन 

राहुल ने रोकी लुधियाना से फगवाड़ा की तरफ जा रही यात्रा

 
choudhary santokh singh

पंजाब में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शनिवार सुबह यात्रा लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा से फगवाड़ा की तरफ जा रही थी।  यात्रा में शामिल जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का निधन हो गया। उन्हें हार्ट अटैक आया। इसके बाद उन्हें फौरन फगवाड़ा के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कहा कि उनकी रास्ते में ही मौत हो चुकी है।

भारत जोड़ो यात्रा कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है। कल सुबह करीब 11 बजे संतोख के अंतिम संस्कार के बाद शुरू होगी। यात्रा का मॉर्निंग लैग नहीं होगा। चौधरी संतोख सिंह का कल सुबह 11 बजे उनके पैतृक गांव धालीवाल में अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शनिवार सुबह यात्रा लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा से फगवाड़ा की तरफ जा रही थी। यात्रा में शामिल जालंधर सांसद चौधरी संतोख सिंह के कुछ चलने के बाद सुबह करीब साढ़े आठ बजे हार्ट अटैक आया और वह रुक का वहीं बैठ गए। लोगों ने उन्हें उठाया। इसके बाद उन्हें फौरन फगवाड़ा के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कहा कि उनकी रास्ते में ही मौत हो चुकी है।

76 वर्षीय चौधरी संतोख सिंह ने 1978 में अपना राजनीतिक सफर पंजाब युवा कांग्रेस नेता के तौर पर शुरू किया। 1978 से 1982 तक वह पंजाब युवा कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहे। 1987 से 1995 तक जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष बने। 1992 में पहली जीत दर्ज करने के बाद पंजाब कांग्रेस विधायक दल के महासचिव के रूप में चुने गए।

1992 से 1995 तक ग्रामीण विकास और पंचायतों के प्रभारी, संसदीय कार्य और विद्युत विभाग के मुख्य संसदीय सचिव बने। बाद में उन्हें पंजाब सरकार में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण और खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री, कैबिनेट मंत्री रहे।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal