उदयपुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

उदयपुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन 

जब-जब मोदी डरता है, पुलिस को आगे करता है : रघुवीर मीणा

 
congress

ईडी की कार्यवाही के विरोध में कांग्रेस की ओर से किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान केन्द्र सरकार की ओर से अपनाई जा रही दमनकारी नितियों के खिलाफ शुक्रवार को उदयपुर की जिला कलेक्ट्री के बाहर कांग्रेस की ओर प्रदर्शन किया गया। वहीं प्रधान मंत्री नरेन्द मोदी का पुतला दहन भी किया गया। शहर और देहात कांग्रेस की ओर से किए गए प्रदर्शन में पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉं गिरिजा व्यास, सीडब्ल्यूसी मेम्बर रघुवीर मीणा, देहात के निर्वतमान जिलाध्यक्ष लाल सिंह झाला सहित कई लोग मौजूद थे। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने मोदी सरकार पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया। 

दिल्ली पुलिस मोदी सरकार केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इशारे पर कार्य कर रही है-डॉ. गिरिजा व्यास

पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केन्द्र सरकार एजेसिंयो का गलत फायदा उठा रही है। उनसे गलत काम करवाकर राहुल गांधी से पूछताछ की जा रही है वह पूर्ण रूप से गलत है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अहंकारी हो चुकी है, उन्हे गलत सही का ज्ञान नहीं है। सीडब्ल्यूसी मेम्बर रघुवीर मीणा ने दिल्ली में कांग्रेस की ओर से किए जा रहे प्रदर्शन पर पुलिस की ओर से की जा रही कार्यवाही पर सवाल खडे किए।

उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस मोदी सरकार केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इशारे पर कार्य कर रही है। शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के नेताओं पर लाठीचार्ज किया जा रहा है। मोदी सरकार दमनकारी नितियों को अपनाते हुए कांग्रेस की आवाज को दबाना चाहती है, लेकिन ऐसा नहीं होने देगें।

c

देहात निर्वतमान जिलाध्यक्ष लालसिंह ने कहा कि दिल्ली में मुख्यमंत्री गहलोत के साथ जिस तरह से पुलिस ने बर्ताव किया वह गलत है। प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ इस तरह से बर्ताव किया जा रहा है जैसे वे खुद अपराधी है। वहीं राहुल गांधी के साथ हो रही पूछताछ में भी सरकार दखलअंदाजी कर केस को गलत दिशा में ले जाना चाहती है, कांग्रेस ऐसा कभी नहीं होने देगी और अंतिम समय तक केन्द्र सरकार का विरोध किया जाएगा।

इस मौके पर इंटक के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली, पूर्व प्रदेश सचिव पंकज शर्मा, शहर के निर्वतमान जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, पूर्व उपजिला प्रमुख श्यामलाल चौधरी, टीटू सुथार सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal