राहुल गाँधी की ED द्वारा पूछताछ को लेकर लगातार दुसरे दिन कांग्रेस का विरोध

देहात कांग्रेस जिला अध्यक्ष लाल सिंह झाला के नेतृत्व में किया विरोध प्रदर्शन

 | 
CONGRESS

उदयपुर 14 जून 2022 । कांग्रेस नेता राहुल गाँधी को ईडी (ED) द्वारा पूछ ताछ किये जाने के विरोध में देश भर में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहें हैं।  

इसी कड़ी में मंगलवार को भी देहात कांग्रेस जिला अध्यक्ष लाल सिंह झाला के नेतृत्व में जिला कलेक्टरी पर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम पर प्रशाशनिक अधिकारीयों को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर उदयपुर के विभिन्न संगठनों, कार्यकर्ता कलेक्टरी के बाहर इखट्टा हुए और जम कर नारे बाजी की और प्रदर्शन किया।

इस मौके पर लाल सिंह झाला ने कहा की जिस तरह से केंद्र सरकार राहुल गाँधी को जबरदस्ती कार्यवाही करवा रही हैं जब की ऐसा कोई मामला ही नही बनता हैं, राहुल गाँधी जी को प्रताड़ित किया जा रहा हैं वो स्वीकार नही किया जायेगा और राहुल गाँधी कांग्रेस के नेता उनके लिए कांग्रेस कार्यकर्ता सड़को पर उतर जायेगा और प्रदर्शन करेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News