कांग्रेस का आज भी विरोध प्रदर्शन

ईडी की ओर से राहुल गांधी से लगातार जारी पूछताछ का विरोध

 | 
CONGRESS

उदयपुर 20 जून 2022 । ईडी की ओर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी से लगातार जारी पूछताछ का विरोध कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे देश में कर रहे हैं, इसी के चलते सोमवार को उदयपुर में जिला कलेक्ट्रेट के बाहर कांग्रेस पार्टी वर्कर्स ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी मात्रा में कांग्रेस पार्टी वर्कर्स हाथों में पार्टी के झंडे लिए और बैनर के साथ कलेक्टरी के बाहर इकठ्ठा हुए जहां उन्होंने जम कर प्रदर्शन किया।

इस मौके पर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री अमित शाह का पुतला भी फूंका l शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से किए गए प्रदर्शन के दौरान मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

शहर कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार सच्चाई का गला दबा रही है। उन्हें देश की चिंता नहीं है और जिस तरह से देश के हालात अभी बने हुए उसमें देश की जनता परेशान है।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार कितनी भी कोशिश कर सरकारी एजेंसी के माध्यम से कांग्रेस नेताओं को दबाने की कोशिश कर ले, लेकिन सच्चाई कभी दबेंगी नहीं। इस मौके पर जिला कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News