कोरोना अपडेट: आज 1 पॉजिटिव, 1 रिकवर

मई में अब तक 21, एक्टिव केस अब भी 9 जबकि 1 अस्पताल में भर्ती

 | 
corona

उदयपुर 21 मई 2022 । जिले में कल लगातार दुसरे दिन 3 कोरोना पॉजिटिव केस मिलने का बाद आज 1 केस पॉजिटिव मिला है को की क्लोज कांटेक्ट है और शहरी क्षेत्र से मिला है । वहीँ आज 1 मरीज़ रिकवर भी हुआ है। जिले में अब एक्टीव केस अब नौ हो गए है। जिनमे से एक अस्पताल में भर्ती है।  

जिले में मई माह की शुरुआत में पहली और दूसरी तारीख को 1-1 कोरोना के मरीज़ मिलने के बाद 3 मई को कोई पॉजिटिव नहीं मिला जबकि 4 मई को 2 मरीज़ संक्रमित मिले थे। वहीँ 5, 6 मई को कोई संक्रमित नहीं मिला था। कल 7 मई और आज 8 मई को पुनः 1-1 संक्रमित पाया गया। 9 मई और 10 मई को भी कोई पॉजिटिव नहीं मिला था। जबकि 11 मई को 1, 13 मई को 2, 14 मई को 1 पॉजिटिव केस मिला था। उसके बाद तीन दिन तक कोई केस नहीं मिला जबकि 18 मई को दो, 19-20 मई को 3-3 तथा और आज 21 मई को भी 1 केस पॉजिटिव केस मिले।   

अप्रैल माह में कोरोना के 15 मरीज़ मिले थे। जबकि मई माह के 21 दिनों में 21 मरीज़ मिल चुके है। मई माह में तीन बार एक ही दिन में 2 पॉजिटिव मिले है। जबकि बीते कल और परसो एक ही दिन में 3 केस मिले थे।      

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की आज कुल 121 मरीज़ की सैंपलिंग रिपोर्ट मिली जिसने से 120 नेगेटिव और 1  पॉजिटिव पाए गए। वहीँ आज के दिन में 1 मरीज़ की रिकवरी हुई है। 

तीसरी लहर में अब तक कुल 17895 मरीज़ पाए गए जिनमे से नए मरीज़ो की संख्या 12440 जबकि क्लोज कांटेक्ट की संख्या 5455 रही है। वहीँ शहरी क्षेत्र से 11292 और ग्रामीण क्षेत्र से 6603 मरीज़ पाए गए है। 

अब तक कोरोना से कुल 74301 मरीज़ मिल चुके है। इनमे से 73517 मरीज़ रिकवर होकर घर जा चुके है। वहीँ एक्टिव केस की संख्या 9 है जबकि अस्पताल में 1 मरीज़ भर्ती है। कोरोना से जिले में अब तक 776 लोगो की मौत हो चुकी है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News