कोरोना अपडेट: आज 1 पॉजिटिव, 3 रिकवर

मई में अब तक 32, एक्टिव केस घटकर 12 जबकि 1 अस्पताल में भर्ती

 | 
corona

उदयपुर 27 मई 2022 । जिले में लगातार पिछले दो दिनों से 3 कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद आज 1 पॉजिटिव केस मिला है।  जो की शहरी क्षेत्र से नया केस है। वहीँ आज 3 मरीज़ की रिकवरी भी हुई है। जिले में अब एक्टिव केस अब घटाकर 12 हो गए है। जिनमे से एक अस्पताल में भर्ती है।

जिले में मई माह की शुरुआत में पहली और दूसरी तारीख को 1-1 कोरोना के मरीज़ मिलने के बाद 3 मई को कोई पॉजिटिव नहीं मिला जबकि 4 मई को 2 मरीज़ संक्रमित मिले थे। वहीँ 5, 6 मई को कोई संक्रमित नहीं मिला था। 7-8 मई को पुनः 1-1 संक्रमित पाया गया। 9-10 मई को भी कोई पॉजिटिव नहीं मिला था। जबकि 11 मई को 1, 13 मई को 2, 14 मई को 1 पॉजिटिव केस मिला था। उसके बाद तीन दिन तक कोई केस नहीं मिला जबकि 18 मई को दो, 19-20 मई को 3-3, 21-22 मई को 1-1 केस, 23-25-26 मई को 3 पॉजिटिव केस मिले तथा आज 27 मई को 1 पॉजिटिव केस मिला।   

अप्रैल माह में कोरोना के 15 मरीज़ मिले थे। जबकि मई माह के 27 दिनों में 32 मरीज़ मिल चुके है। मई माह में तीन बार एक ही दिन में 2 पॉजिटिव मिले है। जबकि चार बार एक ही दिन में 3 केस मिले थे।     

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की आज कुल 244 मरीज़ की सैंपलिंग रिपोर्ट मिली जिसने से 243 नेगेटिव और 1  पॉजिटिव पाए गए। यानि सैंपलिंग के मुकबले संक्रमण की दर 0.41 रही।  वहीँ आज के दिन में 3 मरीज़ की रिकवरी हुई है। 

तीसरी लहर में अब तक कुल 17906 मरीज़ पाए गए जिनमे से नए मरीज़ो की संख्या 12450 जबकि क्लोज कांटेक्ट की संख्या 5456 रही है। वहीँ शहरी क्षेत्र से 11299 और ग्रामीण क्षेत्र से 6607 मरीज़ पाए गए है। 

अब तक कोरोना से कुल 74312 मरीज़ मिल चुके है। इनमे से 73525 मरीज़ रिकवर होकर घर जा चुके है। वहीँ एक्टिव केस की संख्या 12 है जबकि अस्पताल में 1 मरीज़ भर्ती है। कोरोना से जिले में अब तक 776 लोगो की मौत हो चुकी है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News