कोरोना अपडेट: लगातार दूसरे दिन 3 पॉजिटिव, 2 रिकवर

मई में अब तक 20, एक्टिव केस बढ़कर 9, 1 अस्पताल में भी भर्ती  

 | 
Corona

उदयपुर 20 मई 2022 । जिले में आज लगातार दुसरे दिन 3 कोरोना पॉजिटिव केस मिले है।  आज मिले तीनो केस नए केस है और शहरी क्षेत्र से मिले है। वहीँ आज 2 मरीज़ रिकवर भी हुए है। जिले में अब एक्टीव केस बढ़कर नौ हो गए है। जिनमे से एक अस्पताल में भर्ती है।  

जिले में मई माह की शुरुआत में पहली और दूसरी तारीख को 1-1 कोरोना के मरीज़ मिलने के बाद 3 मई को कोई पॉजिटिव नहीं मिला जबकि 4 मई को 2 मरीज़ संक्रमित मिले थे। वहीँ 5, 6 मई को कोई संक्रमित नहीं मिला था। कल 7 मई और आज 8 मई को पुनः 1-1 संक्रमित पाया गया। 9 मई और 10 मई को भी कोई पॉजिटिव नहीं मिला था। जबकि 11 मई को 1, 13 मई को 2, 14 मई को 1 पॉजिटिव केस मिला था। उसके बाद तीन दिन तक कोई केस नहीं मिला जबकि 18 मई को दो, 19 मई को 3 और आज 20 मई को भी 3 केस पॉजिटिव केस मिले।   

अप्रैल माह में कोरोना के 15 मरीज़ मिले थे। जबकि मई माह के बीस दिनों में 20 मरीज़ मिल चुके है। मई माह में तीन बार एक ही दिन में 2 पॉजिटिव मिले है। जबकि आज और बीते कल एक ही दिन में 3 केस मिले है।      

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की आज कुल 174 मरीज़ की सैंपलिंग रिपोर्ट मिली जिसने से 171 नेगेटिव और 3  पॉजिटिव पाए गए। वहीँ आज के दिन में 2 मरीज़ की रिकवरी हुई है। 

तीसरी लहर में अब तक कुल 17894 मरीज़ पाए गए जिनमे से नए मरीज़ो की संख्या 12440 जबकि क्लोज कांटेक्ट की संख्या 5454 रही है। वहीँ शहरी क्षेत्र से 11291 और ग्रामीण क्षेत्र से 6603 मरीज़ पाए गए है। 

अब तक कोरोना से कुल 74300  मरीज़ मिल चुके है। इनमे से 73516 मरीज़ रिकवर होकर घर जा चुके है। वहीँ एक्टिव केस की संख्या 9 है जबकि अस्पताल में 1 मरीज़ भर्ती है। कोरोना से जिले में अब तक 776 लोगो की मौत हो चुकी है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News