कोरोना अपडेट: आज 3 पॉजिटिव, 2 रिकवर

मई में अब तक 28, एक्टिव केस बढ़कर 14 जबकि 1 अस्पताल में भर्ती

 | 
corona

उदयपुर 25 मई 2022 । जिले में आज 3 कोरोना पॉजिटिव केस मिले है जो की ग्रामीण क्षेत्र से है तथा सभी नए केस है। वहीँ आज 2 मरीज़ की रिकवरी भी हुई है। जिले में अब एक्टिव केस बढ़कर 14 हो गए है। जिनमे से एक अस्पताल में भर्ती है।

जिले में मई माह की शुरुआत में पहली और दूसरी तारीख को 1-1 कोरोना के मरीज़ मिलने के बाद 3 मई को कोई पॉजिटिव नहीं मिला जबकि 4 मई को 2 मरीज़ संक्रमित मिले थे। वहीँ 5, 6 मई को कोई संक्रमित नहीं मिला था। कल 7 मई और आज 8 मई को पुनः 1-1 संक्रमित पाया गया। 9 मई और 10 मई को भी कोई पॉजिटिव नहीं मिला था। जबकि 11 मई को 1, 13 मई को 2, 14 मई को 1 पॉजिटिव केस मिला था। उसके बाद तीन दिन तक कोई केस नहीं मिला जबकि 18 मई को दो, 19-20 मई को 3-3, 21-22 मई को 1-1 केस, 23 मई को 3 तथा आज 25 मई को 3 पॉजिटिव केस मिले।   

अप्रैल माह में कोरोना के 15 मरीज़ मिले थे। जबकि मई माह के 25 दिनों में 28 मरीज़ मिल चुके है। मई माह में तीन बार एक ही दिन में 2 पॉजिटिव मिले है। जबकि तीन बार एक ही दिन में 3 केस मिले थे।      

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की आज कुल 332 मरीज़ की सैंपलिंग रिपोर्ट मिली जिसने से 329 नेगेटिव और 3  पॉजिटिव पाए गए। वहीँ आज के दिन में 2 मरीज़ की रिकवरी हुई है। 

तीसरी लहर में अब तक कुल 17902 मरीज़ पाए गए जिनमे से नए मरीज़ो की संख्या 12446 जबकि क्लोज कांटेक्ट की संख्या 5456 रही है। वहीँ शहरी क्षेत्र से 11296 और ग्रामीण क्षेत्र से 6606 मरीज़ पाए गए है। 

अब तक कोरोना से कुल 74308 मरीज़ मिल चुके है। इनमे से 73519 मरीज़ रिकवर होकर घर जा चुके है। वहीँ एक्टिव केस की संख्या 14 है जबकि अस्पताल में 1 मरीज़ भर्ती है। कोरोना से जिले में अब तक 776 लोगो की मौत हो चुकी है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News