कोरोना अपडेट: पिछले तीन दिनों में 49 पॉजिटिव, 37 रिकवर
आज 19 पॉजिटिव, 11 रिकवर
जुलाई के 30 दिन में 297 मरीज़
उदयपुर 30 जुलाई 2022 । एक बार फिर जिले में कोरोना संक्रमण के मरीज़ो में इज़ाफ़ा होता दिखाई दे रहा है। पिछले तीन दिनों में 49 मरीज़ पॉजिटिव मिल चुके है हालाँकि तीन दिनों में रिकवर हुए मरीज़ो की संख्या भी 37 है। आज की रिपोर्ट में 19 मरीज़ कोरोना पॉजिटिव पाए गए जबकि 11 मरीज़ की रिकवरी हुई है। कल 29 जुलाई को 16 मरीज़ पॉजिटिव मिले थे और 14 रिकवर हुए थे जबकि परसो 28 जुलाई को 14 मरीज़ पॉजिटिव मिले थे और 12 मरीज़ रिकवर हुए थे। इस प्रकार एक्टिव केस की संख्या 82 हो गई है।
उल्लेखनीय है की जुलाई माह के 30 दिन में 297 मरीज़ मिल चुके है। जिनमे से 221 शहरी क्षेत्र से 76 ग्रामीण क्षेत्र से मिले है। जून माह में 118 कोरोना पॉजिटिव मिले थे जिनमे से 100 मरीज़ शहरी क्षेत्र से तथा 18 मरीज़ ग्रामीण क्षेत्र से संक्रमित पाए गए है।। वहीँ गत मई माह में 38 मरीज मिल चुके थे। फ़िलहाल सभी मरीज़ होम आइसोलेशन में है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की आज 825 लोगो की सैंपलिंग रिपोर्ट पाई गई जिनमे से 806 नेगेटिव और 19 पॉजिटिव पाए गए है। जिनमे 11 मरीज़ शहरी क्षेत्र से पाए गए है तथा 8 मरीज़ ग्रामीण क्षेत्र से पाए गए। वहीँ आज की रिपोर्ट में 15 नए मरीज़ है जबकि 6 क्लोज़ कांटेक्ट है ।
अब तक कोरोना से कुल 74733 मरीज़ मिल चुके है। इनमे से 73876 मरीज़ रिकवर होकर घर जा चुके है। वहीँ एक्टिव केस की संख्या 82 है जबकि अस्पताल में अब कोई मरीज़ भर्ती नहीं है। कोरोना से जिले में अब तक 776 लोगो की मौत हो चुकी है।
