अब तक कुल संक्रमित 74263
उदयपुर 25 मार्च 2022। ज़िले में आज कोरोना से 1 मरीज़ संक्रमित पाए गए है। कल 24 मार्च को 2 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए थे । आज मिली रिपोर्ट के अनुसार संक्रमण दर 0.47% रही जबकि कल 0.50% और परसो 0.40% थी। फरवरी माह में कुल 4069 संक्रमित में से शहरी क्षेत्र से 1796 मरीज़ और ग्रामीण क्षेत्र से 2280 संक्रमित मिले थे।
फ़रवरी के शुरू होते ही संक्रमण दर गिरना जारी है। दिसंबर के आखरी हफ़्तों में वैज्ञानिकों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा था की जनवरी के अंत और फरवरी की शुरुआत में तीसरी लहर पर काबू आना शुरू होगा। हालांकि अभी भी संक्रमण का खतरा बना हुआ है, मगर वैक्सीनेशन ने संक्रमण पर नियंत्रण रखा हुआ है। आज 3 संक्रमित मरीजों की रिकवरी दिखाई गयी हैं और अस्पताल में अब कोई मरीज़ भर्ती नहीं है।
नवंबर से शुरू हुए तीसरी लहर के संक्रमण में जनवरी के तीसरे हफ्ते में सबसे ज्यादा संक्रमण देखने को मिला और आज की रिपोर्ट के अनुसार कुल 214 सैंपल कि रिपोर्ट आई, जिसमे 213 मरीज़ का सैंपल नेगेटिव पाया गया।
सीएमएचओ डॉ दिनेश खराड़ी द्वारा जारी आंकड़ों का सारांश
| आज कुल पाज़िटिव | 1 |
| शहरी क्षेत्र | 1 |
| ग्रामीण क्षेत्र | - |
| क्लोज़ कान्टैक्ट | - |
| नए मरीज़ | 1 |
| रिपोर्ट में कुल सैम्पल | 214 |
| पाज़िटिविटी (संक्रमण) दर | 0.47% |
| कुल क्लोज़ कान्टैक्ट | 5,457 |
| कुल नए मरीज | 12,401 |
| आज कुल ऐक्टिव मरीज | 14 |
| अस्पताल में भर्ती मरीज | 0 |
| कुल रिकवर हुए मरीज | 3 |
| तीसरी लहर में अब तक संक्रमित | 17,858 |
| तीसरी लहर में शहरी क्षेत्र के संक्रमित | 11,268 |
| तीसरी लहर में ग्रामीण क्षेत्र के संक्रमित | 6,590 |
| उदयपुर में कुल संक्रमित | 74,263 |
कोरोना संक्रमण शुरू होने से अब तक ज़िले में कुल 74,263 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं, जबकि 73,474 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 14 मरीज़ होम आइसोलेशन में हैं। कोरोना से कुल मौत की संख्या 776 है।