कोरोना अपडेट - 341 पॉजिटिव, 567 रिकवर, ग्रामीण क्षेत्र में लगातार बढ़ रहा संक्रमण
कोरोना से दो की मौत, 22 दिनों में 20 मौते
फ़रवरी माह में कुल संक्रमित 2064, शहरी क्षेत्र से 920 जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 1144
तीसरी लहर में कुल संक्रमित 15716
उदयपुर 5 फरवरी 2022। आज ज़िले में कोरोना से 341 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए। कोरोना से आज दो मौत भी हुई है । तीसरी लहर में गौरतलब बात है की ग्रामीण क्षेत्र में संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। फ़रवरी के पांच दिनों में कुल 2064 संक्रमितों में से शहरी क्षेत्र से 920 मरीज़ मिले है जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 1144 मरीज़ मिले है।
आज की रिपोर्ट में संक्रमण दर 12.33% है जबकि कल 13.50% थी और परसो 18.73% थी । आज जहाँ 567 लोग रिकवर हुए हैं। अस्पताल में भर्ती मरीज़ की संख्या कम होकर 81 हो गई हैं। वहीँ आज कोरोना से दो लोगो की मौत गई है, कल भी एक मौत हुई थी। देखा जाए तो पिछले 22 दिनों में 20 मौते सामने आई है।
नवंबर से शुरू हुए तीसरी लहर के संक्रमण मे अब तक नवंबर माह में केवल 14 संक्रमित मिले थे, वहीँ दिसम्बर में 63 संक्रमित मिले। जनवरी में यह आंकड़ा 13,575 पर पहुँच गया। आज की रिपोर्ट के अनुसार कुल 2,766 सैंपल कि रिपोर्ट आई, जिसमे 2,425 मरीज़ का सैंपल नेगेटिव पाया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश खराडी द्वारा जारी हुए आंकड़ों का सारांश इस प्रकार है
| आज कुल पाज़िटिव | 341 |
| शहरी क्षेत्र | 121 |
| ग्रामीण क्षेत्र | 220 |
| क्लोज़ कान्टैक्ट | 140 |
| नए मरीज़ | 201 |
| रिपोर्ट में कुल सैम्पल | 2,766 |
| पाज़िटिविटी (संक्रमण) दर | 12.33% |
| कुल क्लोज़ कान्टैक्ट | 4,601 |
| कुल नए मरीज | 11,115 |
| आज कुल ऐक्टिव मरीज | 2,415 |
| अस्पताल में भर्ती मरीज | 81 |
| कुल रिकवर हुए मरीज | 567 |
| तीसरी लहर में अब तक संक्रमित | 15,716 |
| तीसरी लहर में शहरी क्षेत्र के संक्रमित | 10,312 |
| तीसरी लहर में ग्रामीण क्षेत्र के संक्रमित | 5,404 |
| उदयपुर में कुल संक्रमित | 72,121 |
कोरोना संक्रमण शुरू होने से अब तक ज़िले में कुल 72,121 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं, जबकि 68,933 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 2,415 मरीज़ होम आइसोलेशन में हैं जबकि 81 अस्पताल में भर्ती हैं। कोरोना से कुल मौत की संख्या 774 है।
