कोरोना अपडेट आज 6 पॉजिटिव, पिछले दो दिन में 9 पॉजिटिव

जून में अब तक 56 मरीज़ मिल चुके है

 | 
corona

उदयपुर 20 जून 2022 । आज उदयपुर जिले में कोरोना से 6 मरीज़ पॉजिटिव पाए गए है। पिछले दो दिनों में 9 मरीज़ पॉजिटिव मिल चुके है।  एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 29 हो गई है। वही दो दिनों में 7 मरीज़ रिकवर भी हुए है।   

उल्लेखनीय है की जून माह में अब तक 56 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके है।  जिनमे से 51 मरीज़ शहरी क्षेत्र से तथा 5 मरीज़ ग्रामीण क्षेत्र से संक्रमित पाए गए है।। वहीँ गत मई माह में 38 मरीज मिल चुके थे। फ़िलहाल सभी मरीज़ होम आइसोलेशन में है। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की आज 429 लोगो की सैंपलिंग रिपोर्ट पाई गई जिनमे से 423 नेगेटिव और 6 पॉजिटिव पाए गए है।  जिनमे पांच मरीज़ शहरी क्षेत्र से जबकि 1 मरीज़ ग्रामीण क्षेत्र से पाए गए है। वहीँ 4 नए मरीज़ है जबकि 2 क्लोज़ कांटेक्ट है । वहीँ आज 3 मरीज़ की रिकवरी भी हुई है। 

अब तक कोरोना से कुल 74374 मरीज़ मिल चुके है। इनमे से 73570 मरीज़ रिकवर होकर घर जा चुके है। वहीँ एक्टिव केस की संख्या 29 है जबकि अस्पताल में अब कोई मरीज़ भर्ती नहीं है। कोरोना से जिले में अब तक 776 लोगो की मौत हो चुकी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News