उदयपुर 3 फरवरी 2022। आज ज़िले में कोरोना से 465 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए। कल के मुकाबले केस और संक्रमण दर दोनों बढे है। कल जहाँ संक्रमण दर 17.56% थी आज 18.73% रही है। आज जहाँ 332 लोग रिकवर भी हुए हैं। अस्पताल में भर्ती मरीज़ की संख्या 95 हैं। फ़रवरी के तीन दिनों के आंकड़े पर गौर करे तो ग्रामीण इलाको में 731 संक्रमित मिले है जबकि शहरी क्षेत्रो से 662 संक्रमित मिले है। यानि अब संक्रमण ग्रामीण क्षेत्रो में बढ़ रहा है।
नवंबर से शुरू हुए तीसरी लहर के संक्रमण मे अब तक नवंबर माह में केवल 14 संक्रमित मिले थे, वहीँ दिसम्बर में 63 संक्रमित मिले। जनवरी में यह आंकड़ा 13,575 पर पहुँच गया। वहीँ फरवरी के 3 दिनों में 1393 पॉजिटिव मिले है, औसतन दिन के 464 मरीज़ मिले है । सम्भावना जताई जा रही है की फरवरी के मध्य से यह ग्राफ वापस नीचे कि तरफ झुकेगा। आज की रिपोर्ट के अनुसार कुल 2,482 सैंपल कि रिपोर्ट आई, जिसमे 2,017 मरीज़ का सैंपल नेगेटिव पाया गया।
आज कुल पाज़िटिव | 465 |
शहरी क्षेत्र | 201 |
ग्रामीण क्षेत्र | 264 |
क्लोज़ कान्टैक्ट | 173 |
नए मरीज़ | 292 |
रिपोर्ट में कुल सैम्पल | 2,482 |
पाज़िटिविटी (संक्रमण) दर | 18.73% |
कुल क्लोज़ कान्टैक्ट | 4,326 |
कुल नए मरीज | 10,719 |
आज कुल ऐक्टिव मरीज | 2,971 |
अस्पताल में भर्ती मरीज | 95 |
कुल रिकवर हुए मरीज | 332 |
तीसरी लहर में अब तक संक्रमित | 15,045 |
तीसरी लहर में शहरी क्षेत्र के संक्रमित | 10,054 |
तीसरी लहर में ग्रामीण क्षेत्र के संक्रमित | 4,991 |
उदयपुर में कुल संक्रमित | 71,450 |
कोरोना संक्रमण शुरू होने से अब तक ज़िले में कुल 71,450 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं, जबकि 67,709 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 2,876 मरीज़ होम आइसोलेशन में हैं जबकि 95 अस्पताल में भर्ती हैं। कोरोना से कुल मौत की संख्या 771 है।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | WhatsApp | Telegram | Signal