कम हो रहा है कोरोना संक्रमण, आज 134 पॉजिटिव, 465 रिकवर

फ़रवरी माह में कुल संक्रमित 2943

 | 
corona

शहरी क्षेत्र से 1316 जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 1627 
तीसरी लहर में कुल संक्रमित 16595 

उदयपुर 10 फरवरी 2022। जिले में फ़रवरी माह में कोरोना संक्रमण का धीरे धीरे कम होता दिखाई दे रहा वहीँ ग्रामीण क्षेत्रो में अब अधिक संक्रमित फ़ैल रहा है। आज भी शहर के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्र में अधिक संक्रमित पाए गए है। कुल 134 संक्रमितों में से 63 शहर से पाए गए है तो ग्रामीण क्षेत्र से 71 पाए गए है। कल के मुकाबले संक्रमण दर में भी कमी आई है। आज संक्रमण दर 7.47% है जबकि कल 9.72% और परसो 10.22% थी। फ़रवरी के 10 दिनों में कुल 2943 संक्रमित में से शहरी क्षेत्र से 1316 मरीज़ और ग्रामीण क्षेत्र से 1627 संक्रमित मिले है।

31 जनवरी के बाद संक्रमण दर लगातार गिर रहा है। दिसंबर के आखरी हफ़्तों में वैज्ञानिकों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा था की जनवरी के अंत और फरवरी की शुरुआत में तीसरी लहर पर काबू आना शुरू होगा। हालांकि अभी भी संक्रमण का खतरा बना हुआ है, मगर वैक्सीनेशन ने संक्रमण पर नियंत्रण रखा हुआ है।  आज 465 संक्रमित मरीजों की रिकवरी दिखाई गयी हैं और अस्पताल में भर्ती मरीज़ की संख्या 55 हैं।  

नवंबर से शुरू हुए तीसरी लहर के संक्रमण में जनवरी के तीसरे हफ्ते में सबसे ज्यादा संक्रमण देखने को मिला और। आज की रिपोर्ट के अनुसार कुल 1,794  सैंपल कि रिपोर्ट आई, जिसमे 1,660 मरीज़ का सैंपल नेगेटिव पाया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश खराडी द्वारा जारी हुए आंकड़ों का सारांश इस प्रकार है

आज कुल पाज़िटिव                 134
शहरी क्षेत्र                  63
ग्रामीण क्षेत्र                  71
क्लोज़ कान्टैक्ट                  55
नए मरीज़                  79
रिपोर्ट में कुल सैम्पल            1,794
पाज़िटिविटी (संक्रमण) दर 7.47%
कुल क्लोज़ कान्टैक्ट            4,980
कुल नए मरीज          11,615
आज कुल ऐक्टिव मरीज            1,219
अस्पताल में भर्ती मरीज                  55
कुल रिकवर हुए मरीज                465
तीसरी लहर में अब तक संक्रमित          16,595
तीसरी लहर में शहरी क्षेत्र के संक्रमित          10,708
तीसरी लहर में ग्रामीण क्षेत्र के संक्रमित            5,887
उदयपुर में कुल संक्रमित          73,000

कोरोना संक्रमण शुरू होने से अब तक ज़िले में कुल 73,000 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं, जबकि 71,008 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 1,164 मरीज़ होम आइसोलेशन में हैं जबकि 55 अस्पताल में भर्ती हैं। कोरोना से कुल मौत की संख्या 774 है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News