कोरोना अपडेट - दो दिन में 1 पॉजिटिव, 3 रिकवर, एक्टिव केस 3

अब तक कुल संक्रमित 74269

 | 
corona

उदयपुर 3 अप्रैल 2022। ज़िले में अप्रैल माह के तीन दिन में अब तक कुल 2 मरीज़ संक्रमित मिले है।  महीने के पहले दिन शहरी क्षेत्र से 1 मरीज़ संक्रमित पाया गया था। वहीँ कल की रिपोर्ट में कोई पॉजिटिव नहीं पाया गया था जबकि आज की रिपोर्ट में भी 1 मरीज़ शहरी क्षेत्र से पॉजिटिव पाया गया है। आज की रिपोर्ट में संक्रमित दर 0.79% रही जबकि कल 0% और परसो 0.50 थी। मार्च माह में कुल 141 संक्रमित मिले थे। 

मार्च के शुरू होते ही संक्रमण दर गिरना जारी है। दिसंबर के आखरी हफ़्तों में वैज्ञानिकों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा था की जनवरी के अंत और फरवरी की शुरुआत में तीसरी लहर पर काबू आना शुरू होगा। आज की रिपोर्ट में किसी संक्रमित मरीजों की रिकवरी नहीं दिखाई गयी हैं जबकि कल 3 मरीज़ रिकवर हुए थे। अस्पताल में अब कोई मरीज़ भर्ती नहीं है।  

नवंबर से शुरू हुए तीसरी लहर के संक्रमण में जनवरी के तीसरे हफ्ते में सबसे ज्यादा संक्रमण देखने को मिला और कल और आज की रिपोर्ट के अनुसार आज कुल 126 सैंपल कि रिपोर्ट आई, जिसमे से 125 मरीज़ का सैंपल नेगेटिव पाया गया।

कोरोना संक्रमण शुरू होने से अब तक ज़िले में कुल 74,269 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं, जबकि 73,491 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 3 मरीज़ होम आइसोलेशन में हैं। कोरोना से कुल मौत की संख्या 776 है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News