फतेहसागर झील में मिली युवक की लाश

सुबह फतेहसागर पाल की दूसरी छतरी पर तैरती मिली लाश 

 | 
fatehsagar

उदयपुर 16 जुलाई 2022 । आज शनिवार सुबह फतहसागर झील में एक युवक की लाश मिली हैं । फतेहसागर पाल की दूसरी छतरी पर पानी में लाश मिलने से अफरा तफरी मच गयी। 

शव मिलने की सूचना पर अम्बामाता थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीँ आपदा प्रबंधन टीम और गोताखोर मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला। अंबामाता थाना पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। 

मृतक की पहचान निर्भय सिंह निवासी मावली के रूप मे हुई हैं। मौके से मृतक की मोटरसाइकल भी बरामद हुई हैं। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दें दी गई हैं।       

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News