मंगलवार देर शाम टाउन हाल गार्डन में मिला शव

पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव को किया परिजनों के सुपुर्द

 | 
unknown dead body found

उदयपुर 22 जून 2022। शहर के नगर निगम परिसर के टाउन हॉल गार्डन में कल मंगलवार देर शाम लगभग 8.30 बजे एक व्यक्ति का शव पाया गया।  शव के मिलने सूचना पर सुरजपोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची । 

टाउन हॉल गार्डन में पहुंचने पर पाया की वहां पर एक व्यक्ति मृत पड़ा हुआ है। जांच के बाद मृत व्यक्ति के शरीर पर कोई भी चोट का निशान नही पाया गया।

पुलिस की जांच पड़ताल में मृत व्यक्ति को पहचान हरिनारायण पालीवाल पिता दुर्गाशंकर पालीवाल निवासी चांदपोल बारीघाट के रूप में हुई । सूरजपोल पुलिस ने हरी नारायण के परिजनों को सूचना दी व शव को एमबी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। 

मृतक के भाई हरीश पालीवाल ने लिखित में मामला दर्ज करवाया। उसके बाद आज शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News