ट्रक की टंकी वेल्डिंग करते समय हुए हादसे से मौत
बलीचा हाइवे पर गैस वेल्डिंग करने वाले किशनपोल निवासी व्यक्ति की मौत
| Aug 6, 2022, 18:39 IST
उदयपुर 6 अगस्त 2022 । गोवर्धन विलास थाना इलाके के बलीचा हाइवे पर ट्रक की टंकी वेल्डिंग करते समय टंकी फटने से वेल्डर की दर्दनाक मौत हो गई।
मृतक की पहचान किशनपोल निवासी मुख्तियार खान के रूप में की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिन मे एक ट्रक की टंकी का वेल्डिंग करते समय टंकी मे ब्लास्ट हो गया जिससे उसकी मोके पर ही दर्दनाक मौत हौ गई। घटना की सुचना पर मोके पर पहुंची गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने शव को मोर्चेरी भिजवाया जंहा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
