उदयपुर घूमने आए गुजराती पर्यटक की मौत

घंटाघर थाना क्षेत्र में उदयपुर घूमने आए एक गुजराती पर्यटक की मौत

 | 
unknown dead body found

उदयपुर 29 अक्टूबर 2022  शहर के घंटाघर थाना क्षेत्र में उदयपुर घूमने आए एक गुजराती पर्यटक की मौत हो गई । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 56 वर्षीय लालजीभाई पांडोर धधासण श्यामलाजी गुजरात अपने परिवार के साथ उदयपुर घूमने आया  था।

गुरूवार शाम को शहर के दूधतलाई इलाके में बने करणीमाताजी मंदिर के दर्शन करने के बाद लौट रहे था कि तभी अचानक चक्कर खाकर नीचे गिर पड़ा, जिसके बाद उसके रिश्तेदार शहर के एमबी हॉस्पिटल ले गये जहां उसे डॉक्टर्स द्वारा मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद रिश्तेदारों को सौंप दिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News