हत्या के आरोपी कैदी की मौत, दोनों पुत्र व भाई भी जेल में

जेल प्रशासन कर रहा है पैरोल का इंतजार 

 | 
unknown dead body found

उदयपुर 29 अगस्त 2022 । केन्द्रीय कारागार में हत्या के मामले में सजा काट रहे एक बंदी की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के दोनों पुत्र और भाई भी इसी प्रकरण में सजायाफ्ता है और पैरोल नहीं मिलने पर शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। 

पुलिस के अनुसार रियाज अहमद (67) पुत्र गौस मोहम्मद निवासी हौलीचौक पृथ्वीगंज बांसवाड़ा ने अपने दोनों पुत्रों, भाई और अन्य के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। जिस पर न्यायालय ने सभी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। रियाज़ अहमद पहले राजसमंद में था और वहां से उदयपुर कारागार में रैफर किया गया। इसके दोनों पुत्र और भाई अजमेर जेल में बंद है। 

रियाज की शनिवार को तबीयत खराब होने पर उसे चिकित्सालय में भर्ती किया गया, जहाँ पर उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक के परिवार के सदस्यों के जेल में बंद है और उन्हें पैरोल नहीं मिली है। इस कारण से शव मोर्चरी में पड़ा है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News