टॉवर पर चढ़ा विमंदित युवक

पुलिस ने समझा कर नीचे उतारा 

 | 
tower

उदयपुर ज़िले के गोगुंदा थाना क्षेत्र के वडूनदियां गांव में युवक के 132 केवी टावर पर चढ़ने का मामला सामने आया हैं। ग्रामीणों की सूचना मिलने पर पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद तख्ताराम पुत्र हमेरा गमेती को टावर से नीचे उतारा। तख्ताराम को घर ले जाकर पुलिस ने बातचीत की 

प्राथमिक जानकारी के अनुसार युवक मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा है। इस दौरान थाने के हेड कांस्टेबल विजेश कुमार व पवन यादव भी चढ़े टावर पर युवक के नीचे उतरने के बाद विद्युत आपूर्ति शुरु करवाई। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News