36 घंटे पढ़ाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले ध्रुव शर्मा ने लिखी 12वीं अर्थशास्त्र की तीसरी किताब

ध्रुव शर्मा ने 12वीं सीबीएसई के विद्यार्थियों के लिए तीसरी किताब लिखी है जो अब बाज़ार में भी उपलब्ध

 | 
sharma

शहर के युवा शिक्षक ध्रुव शर्मा ने हाल ही में 12वीं सीबीएसई के विद्यार्थियों के लिए अर्थशास्त्र की अपनी तीसरी किताब लिखी है जो अब बाज़ार में उपलब्ध है। सीबीएसई ने परीक्षा प्रणाली में बदलाव किया था जिसके अंतर्गत इस साल परीक्षा को दो भागो में बाट दिया गया है। पहली परीक्षा पिछले साल के अंत में बहु विकल्पीप प्रश्न पत्र के रूप में होगी जो कि विद्यार्थियों के लिए एक नयी चुनौती साबित हो सकती थी लेकिन शर्मा ने छात्रों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए अपनी पहली किताब लिखी थी जिसमे एक हज़ार से भी ज़्यादा प्रश्न उत्तर थे।

36 घंटे लगातार पढाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले ध्रुव शर्मा ने बताया कि 12वीं अर्थशास्त्र की दोनों भागो की किताब मैक्रोइकॉनॉमिक्स और इंडियन इकनोमिक डेवलपमेंट की किताबे भी अब बाजार में उपलब्ध है जो २०२३ में सीबीएसई की परीक्षा देने वाले बच्चो की लिए काफी उपयोगी साबित होगी। ध्रुव की दोनों किताबे विभिन्न ई-कॉमर्स वेबसाइटस पर उपलब्ध है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News