पति राहुल संग उदयपुर पहुंची एक्ट्रेस दिशा परमार

झीलों के किनारे सिंगर राहुल वैद्य ने गाया "होश वालों को खबर क्या" सोशल मिडिया पर शेयर की विडियो 

 | 
disha

बिग बॉस 14 में नज़र आ चुके हैं राहुल वैद्य और उनकी पत्नी दिशा परमार 

टेलीविजन आर्टिस्ट और सिंगर राहुल वैद्य इन दिनों अपनी पत्नी एक्ट्रेस दिशा परमार के साथ उदयपुर की झीलों का लुत्फ उठा रहे हैं। दोनों ने अपनी तस्वीरें सोशल मिडिया पर शेयर की हैं। शादी के बाद ये जोड़ी लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। दोनों अपनी रोमांटिक तस्वीरें अक्सर सोशल मिडिया पर शेयर करते रहते हैं।

कपल पांच सितारा होटल ताज लैक पैलस में रुका हुआ हैं। राहुल वैद्य ने झीलों के किनारे गजल सम्राट जगजीत सिंह द्वारा गाया हुआ गीत "होश वालों को खबर का क्या" गाना गाते हुए नज़र आए। जिसका विडियो राहुल वैद्य ने खुद शेयर किया।

 

लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे राहुल और दिशा के रिश्ते पर पक्की मोहर तह लगी थी जब सिंगर ने एक्ट्रेस को  'बिग बॉस 14' में के दौरान प्रपोज किया था। उन्होंने बिग बॉस के घर के अंदर से दिशा से नेशनल टेलीविजन पर पूछा था कि क्या वह उनसे शादी करेंगी। 

इसके बाद वैलेंटाइन डे के मौके पर दिशा ने बिग बॉस के घर के अंदर जाकर राहुल का प्रपोजल स्वीकार कर लिया था। कपल ने 16 जुलाई 2021 को शादी की,  जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।  शादी से पहले दोनों म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुके हैं। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News