LPG सिलेंडर के दाम में 50 रुपए का इज़ाफा, उदयपुर में अब 1031 रुपए में मिलेगा

पहली बार 1000 पार सिलेंडर

 | 
No subsidy on gas cylinders from 1st July

देश में बढ़ती महंगाई थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आज फिर से आम आदमी को एक और झटका लगा हैं। किचन पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी हैं। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए का इज़ाफा हुआ हैं। 14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में आज से 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई हैं।

उदयपुर में घरेलू LPG सिलेंडर की नई कीमत अब 1031 रुपए प्रति सिलेंडर होगी। देश में आज से घरेलू LPG सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमत लागू हो गई हैं। पहली बार ऐसा होगा जब रसोई गैस सिलेंडर के लिए 1000 रुपए देने होंगे। 

उदयपुर में पहले 14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 981 रुपए प्रति सिलेंडर थी। लेकिन आज से 50 रुपए इज़ाफा होने के बाद यह कीमत बढ़ कर 1031 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई हैं। बता दे कि इस साल रसोई गैस की कीमत में ये दूसरी बार इजाफा हुआ है। इससे पहले मार्च में कंपनियों ने 50 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की थी। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News