अर्थ ग्रुप के डॉ अरविंदर सिंह को कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजी क्षेत्र में इजराइल से न्यौता

डॉ सिंह ने बताया कि वह बहुत उत्साहित हैं क्योंकि भारत का परचम जब देश विदेश में फहराने का मौका मिलता है तो उन्हें अत्यंत प्रसन्नता होती है

 | 
Dr Arvinder Singh

अर्थ ग्रुप के सीईओ डॉक्टर अरविंदर सिंह इजराइल जाएंगे। डॉ सिंह को विश्व की कॉस्मेटिक तथा मेडिकल लेजर क्षेत्र में शीर्ष कंपनी ऐलमा ने इजराइल आने का न्यौता दिया।

डॉ सिंह को विगत कुछ वर्षों में कॉस्मेटोलॉजी तथा डर्मेटोलॉजी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु पैनल डिस्कशन के लिए बुलाया गया। वहां पर विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों के साथ एशियन तथा भारतीय स्किन के लिए कॉस्मेटोलॉजी व डर्मेटोलॉजी के क्षेत्र में मेडिकल लेजर तथा सौंदर्य संबंधी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी की चर्चा तथा रिसर्च प्रजेंट होगी।

उल्लेखनीय है कि डॉक्टर सिंह तथा अर्थ स्किन ने मेडिकल लेजर तथा क्लिनिकल कॉस्मेटोलॉजी मैं वर्ल्ड रिकॉर्ड भी स्थापित किया तथा उदयपुर में भारत का प्रथम क्वालिटी प्रमाणित कॉस्मेटोलॉजी तथा स्किन का सेंटर स्थापित किया।

डॉ सिंह ने बताया कि वह बहुत उत्साहित हैं क्योंकि भारत का परचम जब देश विदेश में फहराने का मौका मिलता है तो उन्हें अत्यंत प्रसन्नता होती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News