डॉ. दीपेंद्र सिंह चौहान होंगें सुविवि क्रीड़ा मंडल के तकनीकी सलाहकार

खेल संबंधित मामलों में डॉ चौहान क्रीड़ा मंडल को परामर्श दे सकेंगे
 | 
Dr Deependra Singh Chouhan

मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय क्रीड़ा मंडल में कार्यरत वरिष्ठ मुक्केबाजी प्रशिक्षक एवं योग विशेषज्ञ डॉ. दीपेंद्र सिंह चौहान के खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां एवं अंतर्राष्ट्रीय अनुभवों के मद्देनजर विश्वविद्यालय प्रशासन ने क्रीड़ा मंडल के तकनीकी सलाहकार का दायित्व सोंपा है, खेल संबंधित मामलों में डॉ चौहान क्रीड़ा मंडल को परामर्श दे सकेंगे। 

वर्ष 2008 से 2018 तक सुविवि क्रीड़ा मंडल के प्रभारी सचिव रहते हुए डॉ. चौहान ने विश्वविद्यालय खेलों को नई दिशा और ऊंचाइयों दी उनके कार्यकाल में सुखाडिया विश्वविद्यालय द्वारा प्रतिवर्ष एक अखिल भारतीय स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन प्रारंभ हुआ, आयोजन सचिव के रूप में 15 अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया तथा आयोजित सभी खेल प्रतियोगिताओं में सुखाड़िया विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने पदक अर्जित करने में सफलता प्राप्त की। 

इसके अतिरिक्त  16 विभिन्न खेलों स्पर्धाओं को विश्वविद्यालय क्रीड़ा मंडल के कैलेंडर में जुड़वाने में अहम भूमिका रही। 2014  में भारतीय खेल प्राधिकरण ने डॉ. चौहान को कॉमनवेल्थ एवं एशियाई खेलों की भारतीय मुक्केबाजी टीम हेतु स्पोर्ट्स साइकोलॉजिस्ट नियुक्त किया, तथा 2018 में चाइना के डाली शहर में आयोजित पांचवी एशियाई ड्रैगनबोर्ड चैंपियनशिप् में उन्होंने भारतीय पुरुष टीम के प्रबंधक के रूप में प्रतिनिधित्व किया। क्रीड़ा मंडल परिसर में निर्मित अटल बिहारी वाजपेई मल्टी परपज इंडोर हॉल  के निर्माण में भी उनकी अहम भूमिका रही है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News