डॉ.सुशील कुमार साहू माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष नियुक्त

डॉ.सुशील साहू ने कोविड-19 महामारी के समय उल्लेखनीय कार्य किया
 | 
dr sushil kumr sahu

उदयपुर 5 जनवरी 2023 । रविंद्र नाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ.लाखन पोसवाल ने डॉ.सुशील कुमार साहू को माइक्रोबायोलॉजी विभाग का विभागाध्यक्ष नियुक्त किया है। डॉ.सुशील साहू ने कोविड-19 महामारी के समय उल्लेखनीय कार्य किया है। 

डॉ साहू प्रभारी के रूप में कार्य करते हुए ना केवल रविंद्र नाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज में कोविड-19 टेस्टिंग लैब की क्षमता बढ़ाई बल्कि डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ तथा नाथद्वारा में कोविड-19 टेस्टिंग लैब की स्थापना प्रभारी रहे। जिससे संभाग की कोविड टेस्टिंग क्षमता 100 से बढ़कर 14000 प्रतिदिन हो गई।  

डॉ साहू को  विभागाध्यक्ष बनने पर राजस्थान मेडिकल टीचर एसोसिएशन के सचिव डॉ. दीपक आमेटा, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन उदयपुर जिला अध्यक्ष डॉ.आनंद गुप्ता ने शुभकामनाएं दी। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News