दाऊदी बोहरा समाज के धर्मगुरु डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब कल आएंगे उदयपुर

उदयपुर में एक ही दिन का कार्यक्रम है।  यहाँ से वह भीलवाड़ा जाएंगे 
 | 
syedna mufaddal

उदयपुर 18 अक्टूबर 2022 । दाऊदी बोहरा समाज के धर्मगुरु डॉ सैयदना मुफद्दल सैफूदीन साहब कल उदयपुर दौरे पर आ रहे है।  जिसको लेकर उदयपुर में बोहरा समाज ने उनके स्वागत की तैयारी जोर शोर से कर दी है। धर्मगुरु डॉ सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन के आने से पहले उदयपुर के बोहरवाड़ी, खांजीपीर में विशेष तैयार की जा रही हैं।  

धर्मगुरु डॉ सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब कल बुधवार को दिन में डेढ़ बजे मुंबई से विस्तार की फ्लाइट से उदयपुर पहुंचेगे। उदयपुर एयरपोर्ट से वह खांजीपीर स्थित दरगाह में ज़ियारत करेंगे। तत्पश्चात बोहरवाड़ी के लुकमान मार्ग स्थित लुकमान जी साहब की दरगाह में ज़ियारत के बाद बस्तीराम जी की बाड़ी में एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद भीलवाड़ा लौट जायेंगे। 

m

प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब गुरुवार को भीलवाड़ा के बाद 21 अक्टूबर को आमेट कांकरोली जाएंगे। जबकि 22 अक्टूबर को नाथद्वारा में रुकेंगे। 23 अक्टूबर को फतेहनगर, कपासन, चित्तौड़गढ़ रुकेंगे। 25 अक्टूबर को भादसोड़ा, कानोड़ में प्रवास करेंगे। उसके बाद 26 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक भींडर प्रवास के बाद सूरत लौट जाएंगे।

कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

यात्रा के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट प्रभा गौतम के आदेशानुसार महाराणा प्रताप एयरपोर्ट डबोक के लिए तहसीलदार वल्लभनगर तथा खांजीपीर बोहरावाड़ी कब्रिस्तान के पास मैदान के लिए गिर्वा और बड़गांव के नायब तहसीलदार को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News