देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला प्रेसिडेंट बनी द्रोपदी मुर्मू

देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला प्रेसिडेंट बनी द्रोपदी मुर्मू

संसद मेें हुई मतगणना में मूर्मू को 6,76,803 वोट मिले

 
dauprdi

राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे कल घोषित कर दिए गए हैं। इस चुनाव में NDA की उम्मीदवार द्रोपदी मूर्मू ने बड़ी जीत हासिल की हैं। द्रोपदी  मूर्मू ने विपक्षी प्रतिद्वंदी को करारी हार दे कर जीत हासिल की। 

द्रोपदी  मूर्मू भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनी हैं। गुरुवार को संसद मेें हुई मतगणना में मूर्मू को 6,76,803 वोट मिले। विपक्ष के यशवंत सिन्हा को 3,80,177 वोट मिले। विपक्ष के 16 सांसदों और 126 विधायकों ने एनडीए प्रत्याक्षी मुर्मू को जिताने के लिए पार्टी लाइन से परे जाकर क्रॉस वोटिंग की। द्रोपदी मूर्मू को हर राज्य से वोट मिले। 

रायरंगपुर में गरीब परिवार में जन्मी है द्रोपदी मूर्मू

ओडिशा के मयूरभंज ज़िले के रायरंगपुर में गरीब परीवार में जन्मीं मुर्मू की निजी ज़िदगी तमाम परेशानियों से भरी रही। पांच साल के दौरान पति और दोनों बेटों की मौत के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी। डिप्रेशन को मात देकर उन्होंने समाज के दर्द को अपना दर्द माना। पति और बेटों की याद में ओडिशा में स्कूल बनवाया। यहां उनकी प्रतिमाएं लगी हैं। 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal