ट्रक का स्टेयरिंग पेट में लगने से चालक की मौत

हादसा गत 10 जुलाई को हुआ था, उपचार के दौरान हुई मौत 

 | 
unknown dead body found

उदयपुर 23 सितंबर 2022 । शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में ट्रक का स्टेयरिंग पेट में लगने से एक चालक की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार 32 वर्षीय हुरजी लाल पुत्र केसिया मीणा निवासी मानपुर बड़ा तालाब झल्लारा गत 10 जुलाई को मावली से मोरवी ट्रेलर में पाउडर भरकर जा रहा था, ट्रांसपोर्ट नगर के वहां ट्रक ने बिना संकेत दिये अचानक ब्रेक लगा दिये जिससे पीछे आ रहा चालक ट्रेलर पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक से टकरा गया। 

स्टेरिंग के पेट में लगने से घायल चालक की गुरूवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रतापनगर थाने के हेड कांस्टेबल भगवतसिंह ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News