डम्पर चालक की लापरवाही से बिजली के पोल गिरे, शार्ट सर्किट

गनीमत रही हादसे में कोई हताहत नहीं

 | 
dumper hit

उदयपुर 29 जुलाई 2022 । शहर के रेती स्टैंड इलाके में डंपर चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा घटित हों गया । डंपर की ट्रॉली नीचे किए बगैर ड्राइवर आगे बढ़ गया जिस से करीब बिजली के 6 पोल टूटे और इलेक्ट्रिक तार टूटकर बस पर गिरने से जोरदार शॉर्ट सर्किट हुआ । 

क्षेत्र के दुकानदार फरीद खान ने बताया की शुक्रवार सुबह अचानक से एक डम्पर ड्राइवर, डम्पर के ट्रॉली को ऊपर कर लापरवाही से रोड़ पर तेज गति से आया जिससे से ट्रॉली के संपर्क में आने से करीब 6 इलेक्ट्रिक पोल शतिग्रस्त हों गए और तार टूटकर वहां खड़ी बस पर गिरे जिस से बस में भी करंट का प्रवाह हुआ। 

फरीद ने कहा की जिस समय ये हादसा हुआ उस समय रोज यहाँ मेकेनिक काम करते है। लेकिन किस्मत रही की हादसे के समय कोई मौजूद नही था। हालांकि जनहानि नहीं होने से सभी ने राहत की सांस ली । लेकिन डंपर चालक की लापरवाही से  बड़ी जनहानि हों सकती थी। 

मौके पर पहुंची हिरणमगरी थाना पुलिस ने माहौल को शांत किया। इधर, ड्राइवर डम्पर को मौके पर छोड़ फरार जो गया।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News